फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2146 students left NIPUR exam

Kushinagar News: 2146 विद्यार्थियों ने छोड़ी निपुण परीक्षा

Thu, 28 Nov 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
2146 students left NIPUR exam
पडरौना। जिले के 2464 परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन की निपुण एसेसमेंट टेस्ट यानी नैट सकुशल संपन्न हुई। दूसरे दिन कक्षा चार से आठ तक के कुल 60952 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 9:30 से 11:30 तक हुई इस परीक्षा में ओएमआर शीट पर छात्र-छात्राओं ने पहली बार परीक्षा दिए। परीक्षा देने के बाद शिक्षक परख एप से ओएमआर को स्कैन कर इसका डाटा सुरक्षित किया। इसके अलावा शिक्षकों ने विभाग की तरफ से दिए गए प्रोफॉर्मा पर डाटा बीआरसी स्तर तक पहुंचाया। हालांकि, परीक्षा के दौरान कुछ विद्यालयों पर कमजोर नेटवर्क होने की वजह से ओएमआर सीट स्कैन करने में शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

नैट के लिए जिले के कक्षा चार से आठवीं तक कुल 63098 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 60952 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2145 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दिए। परीक्षा के दौरान स्कैनिंग में समस्या आने पर शिक्षकों ने प्रत्येक बीआरसी स्तर पर बने कंट्रोल व जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम में फोन कर समस्या का समाधान कराया। इसके अलावा कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी भी की गई। पडरौना बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय साखोपार में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। वहां कक्षा चार और पांच में नामांकित 61 छात्रों के सापेक्ष 51 छात्र उपस्थित मिले। उसके बाद बीईओ ने नौका टोला बहोरापुर, धर्मपुर बुजुर्ग, भरटोली धर्मपुर बुजुर्ग विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में परीक्षा शूचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जहां समस्या आई वहां बीआरसी पर बने कंट्रोल रूम से उसका निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के 186 परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को निपुण असेसमेंट टेस्ट हुआ। रामकोला बीईओ राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को सर्वर सही मिला था। इसके चलते ओएमआर सीट अपलोड करने में दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को कक्षा चार से आठ तक की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति 95 प्रतिशत से ऊपर रही। अध्यापकों की उपस्थिति भी शत-प्रतिशत रही। परीक्षा को सफल कराने में एआरपी सुनील कुमार गुप्ता, राजेश सिंह, डॉ. नईमुद्दीन अंसारी, मोहम्मद इमरान का रहा। बीईओ जयंत भारती ने बताया कि दो दिनों में हुई नैट की परीक्षा में 95 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रही।

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) सकुशल संपन्न हो गया। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित इस आकलन परीक्षा की निगरानी के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी, जिला उद्यान निरीक्षक कृष्ण कुमार, जिला आबकारी अधिकारी आदि अधिकारी परीक्षा के दौरान भ्रमण करते रहे। बीईओ सुधीर कुमार ने बताया कि परीक्षा के दूसरे दिन किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई। सभी विद्यालयों में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed