फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   212 liters of liquor seized, pickup truck confiscated.

Kushinagar News: 212 लीटर शराब बरामद, पिकअप जब्त

Sat, 10 Jan 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
212 liters of liquor seized, pickup truck confiscated.
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र से सटे ताली नहर के समीप बुधवार की देर रात गुठनी पुलिस ने यूपी से बिहार लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने यूपी से आ रहे एक पिकअप वाहन से कुल 212 लीटर शराब बरामद कर वाहन को जब्त कर लिया, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गुठनी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में शराब लाकर बिहार में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर एएसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर ताली नहर के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान यूपी की ओर से आते एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 126 लीटर देशी शराब और 86 लीटर अंग्रेजी शराब, कुल 212 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस को देखते ही यूपी से शराब लेकर आ रहा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने मौके से शराब की खेप और पिकअप वाहन जब्त कर थाना लाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चालक की पहचान की जा रही है और यूपी-बिहार सीमा से जुड़े तस्करी नेटवर्क को खंगालते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब तस्करी पर सख्त नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed