फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   honour of martyr solders

tiranga yatra

Sat, 13 Oct 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
honour of martyr solders
tiranga yatra - फोटो : AmarUjala
तुर्कपट्टी। देश के वीर शहीदों के सम्मान और स्वच्छता को लेकर क्षेत्र के युवकों की ओर से शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाइक से निकली यह यात्रा विभिन्न गांवों और बाजारों से होते हुए पुन: जनता इंटर कालेज में पहुंची, जहां विचार गोष्ठी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश यादव चमन तथा नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह ने संयुक्तरूप से किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चंद्रप्रकाश चमन ने कहा कि देश के सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में हो रहा यह आयोजन वास्तव में अनुकरणीय है। देश की स्वच्छता मुहिम को इस आयोजन से जोड़ना एक बेहतर कदम है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के युवकों का प्रयास काफी सराहनीय है। आगे इस मुहिम को और मजबूत किया जाएगा। बाइक रैली में करीब डेढ़ सौ बाइकसवार युवकों ने गंगीटीकर, हाटा, देवपोखर, तुर्कपट्टी, छहूं , बेलवा बुजुर्ग, महासो,न गौराखोर आदि गांवों से होते हुए करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय किया। युवकों नेहाथों में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की तख्ती तथा तिरंगा झंडा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में शामिल युवकों ने स्वंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व. रामधारी शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर राष्ट्र गान गाया और उन्हें याद किया। अध्यक्षता सुभाष सिंह और संचालन विकास तिवारी ने किया। इस दौरान प्रधान पृथ्वीराज सिंह, धैर्य कुमार सिंह, हरिकेश यादव, राणा प्रताप मिश्र, राजन शुक्ल, राजकुमार सिंह, अंशुमान त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed