फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   राजस्व सचिव नोडल अधिकारी के निरिक्षण मे मिली खामिया,

राजस्व सचिव नोडल अधिकारी के निरिक्षण मे मिली खामिया,

Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
राजस्व सचिव नोडल अधिकारी के निरिक्षण मे मिली खामिया,
सीएचसी प्रभारी को हटाने का निर्देश
विज्ञापन

नोडल अफसर की जांच में मिलीं खामियां, सीएमओ और ईओ को लगाई फटकार
मोहल्लेवासियों ने दूषित पानी पीने की बताई मजबूरी
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। जिले के नोडल अफसर एवं राजस्व सचिव रजनीश गुप्ता ने शुक्रवार को रामकोला सीएचसी, नगर पंचायत और थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां पाए जाने पर चिकित्सा प्रभारी को हटाने का निर्देश दिया और सीएमओ व ईओ को कड़ी फटकार लगाई।
नोडल अफसर रजनीश गुप्ता सबसे पहले रामकोला सीएचसी पर पहुंचे। दवा कक्ष में झाला देख नोडल अफसर बिफर पड़े। स्टोर कीपर ने सफाई कर्मी की लापरवाही बताई। बाद में एईएस कक्ष पहुंचे जहां गेट पर लगे प्रचार प्रसार की जगह गंदगी थी। उन्होंने डीएम अनिल कुमार के सामने सीएमओ हरिचरन सिंह को फटकार लगाई और चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके विश्वकर्मा को हटाने का निर्देश दिया। यहां से नगर पंचायत पहुंचे। बाहर जेसीबी मशीन खराब पड़ी देख नाराजगी जताई और ईओ देवेश मिश्रा को भी कड़ी फटकार लगाई। कुछ लोगों ने मथुरा नगर वार्ड में दूषित जल की समस्या बताई। कहा कि नया टैंक बना है, लेकिन सप्लाई नहीं हो रही है। उन्होंने ईओ और डीएम से जल निगम के एक्सईन से संपर्क कर पानी की सप्लाई तत्काल चालू कराने को कहा। बाद रामकोला थाने में पहुंचे, जहां गार्ड ऑफ आनर दिया गया। एसपी राजीव नरायन मिश्रा के साथ उन्होंने थाने का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी हरिगोविंद मिश्रा, सीओ कसया ओमपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बिजली कनेक्शन में वसूली पर मुकदमा का निर्देश
रामकोला। क्षेत्र के कुसम्हा गांव में शुक्रवार की शाम को नोडल अफसर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सुखवासी टोले के ग्रामीणों ने सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन में 200 रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया। नोडल अफसर ने प्रभारी निरीक्षक को बुलाकर गरीबों का बयान लेकर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। नोडल अफसर ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के बारे में पूछताछ की। कई लोगों ने पात्र होने के बावजूद लाभ नहीं मिलने की जानकारी दी। नोडल अफसर ने योजनाओं का लाभ देने का निर्देेश दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में डीएम के साथ पौधरोपण भी किया। इस मौके पर सीडीओ रामसूरत पांडेय, एसडीएम विपिन कुमार, बीडीओ आनंद प्रकाश, ग्राम प्रधान विमला देवी, प्रधान संघ अध्यक्ष यशवंत सिह ऊर्फ संत सिह, बबलू यादव, बबलू सिह, रामजी गुप्ता, रामेश्वर गोविंद राव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed