{"_id":"5b9fe798867a557fe9785f68","slug":"201537206168-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरा खुर्द मुसहर बस्ती में दु्रवारियां झेल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरा खुर्द मुसहर बस्ती में दु्रवारियां झेल रहे लोग
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
road
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। क्षेत्र के पिपरा खुर्द मुसहर बस्ती में समस्याओं का अंबार है। यहां सफाई की लचर व्यवस्था है। पानी, शौचालय, बिजली जैसी सुविधाएं भी नहीं है। यहां तक कि संपर्क मार्ग भी नहीं है। खास कर गांव के बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है।
पिपरा खुर्द की मुसहर बस्ती में 30 परिवार निवास करता है। करीब यहां 200 की आबादी है। सड़क, बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालय जैसी सुविधाएं भी यहां के लोगों के लिए बेमानी है। यहां मात्र एक इंडिया मार्क हैंडपंप लगा है। अधिकांश लोगों देसी हैंड पंप का दूषित पानी पीने को विवश है। बस्ती की रहने वाली छात्रा वंदना, सोनम,निशा,प्रीती ने बताया कि यहां रास्ता तक नहीं है। पगडंडी के सहारे यहां के लोग आते- जाते है। रास्ते में जहरीरे सर्प का भी खतरा बना रहता है। गांव के मुंशी, पूर्णमासी, रामकिशुन प्रसाद, अंगद प्रसाद ,ओमप्रकाश,गोविंद, कृष्णा नंनद, नंदलाल, कन्हैया, मुन्ना, बसंती देवी, व्यास बताते है गांव में तमाम योजनाओ का लाभ पाने से लोग वंचित है। यहां की दुर्दशा पर किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पांडेय ने बताया कि जानकारी मिली हैं। प्राथमिकता के आधार पर उस टोले तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। जो भी सरकारी योजनाएं है पात्रो को दिलाया जाएगा।