फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्राथमिक विद्यालय पुरंदरछपरा में नामांकित हैं 35 छात्र

प्राथमिक विद्यालय पुरंदरछपरा में नामांकित हैं 35 छात्र

Fri, 22 Sep 2017 04:43 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पुरंदरछपरा में नामांकित हैं 35 छात्र
नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। विशुनपुरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पुरंदर छपरा में कई सप्ताह से ताला लटका है। यहां नामांकित 35 बच्चों में से करीब 20 बच्चे हर दिन पढ़ाई की उम्मीद लिए स्कूल पहुंचते हैं और ताला बंद देखकर वापस लौट जाते हैं। इन बच्चों के अभिभावक अफसरों को इसकी सूचना कई बार दे चुके हैं, लेकिन न तो कभी जांच हुई और न ही कोई अन्य कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पुरंदर छपरा में शिक्षा मित्र पंचम राय व सरिता राय के अलावा मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रसोइया प्रेमशीला व सावित्री की तैनाती है। कोर्ट के फैसले के बाद से ही दोनों शिक्षा मित्र विद्यालय नहीं आ रहे हैं। बंद स्कूलों को खोलने के लिए विभाग की तरफ से पत्र भी जारी हो चुका है, लेकिन इस विद्यालय के संचालन के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई। गांव के लोगों के अनुसार हर दिन बच्चे व रसोइया स्कूल पहुंचते हैं और कुछ देर इंतजार के बाद वापस लौट जाते हैं। अभिभावकों डीएम व बीएसए को पत्र देकर स्कूल में पठन-पाठन के लिए अध्यापक की तैनाती करने की मांग की है। वहीं शिक्षा मित्र पंचम राय व सरिता का कहना है कि विद्यालय परिसर में जलभराव के चलते पढ़ाई बाधित है। ग्राम प्रधान पुष्पांजलि राय के प्रतिनिधि संजीत राय का कहना है कि मामले की जानकारी एनपीआरसी समन्वयक व बीईओ को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी अन्य अध्यापक की तैनाती नहीं होने के चलते स्कूल बंद है। इस संबंध में बीएसए हेमंत राव का कहना है कि जांच कराई जाएगी। अगर विद्यालय बंद मिला तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed