फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बाढ़: तीन दिन बाद कटान तेज होने से बढ़ी मुश्किल

बाढ़: तीन दिन बाद कटान तेज होने से बढ़ी मुश्किल

Thu, 14 Sep 2017 05:39 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
बाढ़: तीन दिन बाद कटान तेज होने से बढ़ी मुश्किल
कुशीनगर। तीन दिन तक शांत रहने के बाद बुधवार की रात से एक बार फिर गंडक नदी का कटान तेज हो गया है। बुधवार की रात बाघाचौर गांव के नोनिया पट्टी टोले में कटान के चलते चार झोपड़ियां नदी में विलीन हो गईं। हालांकि इन झोपड़ियों में रहने वाले लोग पहले ही सामान समेटकर यहां से जा चुके हैं। इसके अलावा नदी ने जंगली पट्टी गांव के सामने बने नए स्पर का भी करीब तीन मीटर हिस्सा काट दिया। दुबारा कटान तेज होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

गंडक नदी करीब एक महीने से अहिरौलीदान के सामने कटान कर रही है। हालांकि पिछले तीन दिन से कटान करीब - करीब रुक गया था। परंतु बुधवार को रात में अचानक कटान शुरू हो गया। आधी रात के वक्त बाघाचौर गांव के नोनिया पट्टी टोला में पवहारी राम, ब्रह्मा प्रसाद, परशुराम और रबड़राम की झोपड़ियां कटकर नदी में विलीन हो गईं। इन झोपड़ियों समेत अगल बगल के अन्य लोग पहले ही अपना घर खाली कर चुके हैं, लेकिन कटान शांत होता देख लोग घर वापस की सोचने लगे थे। फिर कटान शुरू होने से लोगों को अब गांव बचने की उम्मीद नहीं रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी नदी का तेवर तीखा बना रहा। नदी ने जंगली पट्टी गांव के सामने बने नए स्पर का करीब तीन मीटर हिस्सा काट दिया। इसके अलावा बगल का सात मीटर हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जंगली पट्टी निवासी प्रदीप सिंह का कहना है कि क्षतिग्रस्त स्पर पर तत्काल बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ तो नदी का दबाव सीधा एपी तटबंध पर आएगा, जिससे अगल-बगल के गांवों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी। इस गांव निवासी पारसनाथ सिंह, मनोज गुप्ता, प्रभुनाथ यादव, सुधीर यादव, राजेश सिंह, हेमंत सिंह आदि ने नए बने स्पर के क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता बीपी सिंह का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अवर अभियंता की मौजूदगी में बचाव कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed