फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंची महिला की मौत

रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंची महिला की मौत

Thu, 24 Aug 2017 06:55 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंची महिला की मौत
कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां खड्डा से जिला अस्पताल रेफर हुई महिला की जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। शव लेकर वापस लौटे घरवालों ने 108 नंबर एंबुलेंस में ऑक्सीजन किट खराब होने एवं जिला अस्पताल पहुंचने पर तत्काल इलाज नहीं होने का आरोप लगाया। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन किट ठीक थी। महिला एंबुलेंस से उतरने के बाद पैदल चलकर जिला अस्पताल गई थी। ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी बृजलाल के खलवा टोला निवासी वृषभान की 45 वर्षीया पत्नी गंगाजली लंबे समय से बीमार थीं। बुधवार को सांस फूलने व सीने में दर्द की शिकायत पर देवर छोटेलाल ने खड्डा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज शुरू होने से पहले ही महिला की मौत हो गई। शव लेकर वापस लौटे घरवालों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि गंगाजली की मौत एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने एवं जिला अस्पताल में इलाज में देरी की वजह से हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में खड्डा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संतोष गुप्ता का कहना है कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रेफर करते वक्त ऐसा कोई लक्षण नहीं दिखा था, जिसमें महिला को तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत हो। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। महिला लंबे समय से बीमार थी, ऑक्सीजन की कमी या इलाज में देरी की वजह से उसकी मौत होने की बात गलत है। घरवालों की तरफ से अभी इस तरह की कोई शिकायत भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed