{"_id":"5981b93f4f1c1b24088b4d73","slug":"201501673791-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से बातचीत
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। वर्षों से कार्यरत शिक्षा मित्रों की समस्या को लेकर पूर्ववर्ती सरकार ने कानूनी प्रक्रियाओं का पालन पारदर्शी तरीके से नहीं किया। इसी का नतीजा है कि उनके सामने गंभीर समस्या पैदा हो गई। प्रदेश सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। जल्दी ही बेहतर विकल्प निकाला जाएगा।
ये बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। वे बुधवार को तुर्कपट्टी बाजार में एक एजेंसी के उद्घाटन के लिए आए हुए थे। कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने शिक्षामित्रों को अंधेरे में रखा। वर्तमान सरकार शीर्ष अदालत के निर्णय का सम्मान करते हुए शिक्षामित्रों की इस समस्या के लिये स्थायी समाधान तलाश रही है। शिक्षामित्र विद्यालयों में नियमित जाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कृषि ऋण योजना की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार अपने घोषणा पत्र के प्रत्येक बिंदु पर कार्य कर रही है। एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन तथा ऋण माफी की घोषणा तत्काल की गई थी। इस पर अमल भी हो रहा है। जिन किसानों ने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है वे तत्काल बनवाकर अपने बैंक खातों से लिंक करा लें। जिससे कि उन्हें एक लाख तक के ऋण माफी का लाभ मिल सके। कर्ज माफी की फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि अनाज भंडारण में वृद्धि हुई है। सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास से जोड़ना है। सरकार के सख्त निर्णय से भूमाफिया और गलत कार्यों में लिप्त लोग सहमे हुए हैं।