{"_id":"597dc6a34f1c1bac048b45ba","slug":"201501415075-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से मिट्टी का तेल न देने का आरोप लगा रहे थे कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से मिट्टी का तेल न देने का आरोप लगा रहे थे कार्डधारक
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। तीन महीने से मिट्टी का तेल वितरित न किए जाने से नाराज कार्डधारक रविवार को हाथ में खाली गैलन लेकर ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। इन लोगों ने ग्राम प्रधान के घर का घेराव कर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। ये लोग मिट्टी का तेल दिलाने के साथ ही कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग कर रहे थे। ग्राम प्रधान के इस आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ कि एक सप्ताह के अंदर लोगों को मिट्टी का तेल उपलब्ध करा दिया जाएगा।
तमकुही क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा कनक के गगलवा चैनपट्टी टोला के लोगों का आरोप था कि कोटेदार तीन महीने से मिट्टी का तेल नहीं दे रहा है। तेल न मिलने के कारण लोग रात में चिराग भी नहीं जला पा रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान के घर पर प्रदर्शन कर रहे कार्डधारकों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर मिट्टी का तेल नहीं मिला तो वे ग्राम प्रधान के दरवाजे पर अनशन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान अमीरुल्लाह, हसरुद्दीन, सेराज अहमद, अब्बास, आबिद खान, हसीमुल्लाह, अब्दुल गफार, तजमुल, अमीरुदीन, मुहम्मद रजा, ताजुद्दीन, इमरान, जिकरुल्लाह खान, ऐनुल्लाह, नूर मुहम्मद, शरीफ, सगीर आलम सहित कई लोग मौजूद थे।