फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बिहार बार्डर के समीप मिला युवती का शव

बिहार बार्डर के समीप मिला युवती का शव

Sat, 24 Jun 2017 04:51 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
बिहार बार्डर के समीप मिला युवती का शव
कुशीनगर। तरयासुजान थानाक्षेत्र के गांव पांडेय मुन्नी पट्टी के सामने शुक्रवार को नहर में कूदी युवती का शव शनिवार को बिहार बार्डर के समीप सरेया खुर्द गांव के पास नहर में बहता मिला। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पकड़े गए युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर में पांडेय मुन्नी पट्टी गांव के सामने बड़ी गंडक नहर के किनारे एक युवती व युवक बैठे थे। बातचीत के दौरान ही इनमें नोकझोंक शुरू हो गई। अचानक युवती उठी और नहर में कूद गई। नहर में पानी का बहाव अधिक होने के चलते कुछ ही मिनट में वह डूब गई। इस घटना के बाद युवक वहां से भाग निकला। मामले की जानकारी होने पर युवती के घरवाले घटना स्थल पर पहुंचे और कुछ गोताखोरों केे बुलाकर नहर में तलाश शुरू हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवती के घरवालों की सूचना पर तरयासुजान पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम एएसपी हरि गोविंद मिश्र व सीओ तमकुहीराज जनार्दन तिवारी ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। देर शाम पुलिस ने घटना स्थल के बगल के गांव से युवक को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। परंतु पुलिस तब तक इस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही थी। शनिवार की सुबह घरवालों को खबर मिली कि एक युवती का शव बड़ी नहर में बहते हुए बिहार बार्डर के समीप के गांव सरेया खुर्द तक पहुंच गया है। घरवालों के अलावा इसकी जानकारी पाकर तरयासुजान पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ सत्येंद्र कुंवर का कहना है कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed