फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   20 pair wrestlers participated

20 जोड़ी पहलवानों ने आजमाए दांव

Fri, 04 Nov 2016 11:07 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 04 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
20 pair wrestlers participated
खेल - फोटो : santosh verma
कुबेरस्थान। सिकटा गांव के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में कुश्ती एवं मेले का आयोजन किया गया। दंगल में लगभग 20 जोड़ी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत कराई। इससे पहले अमर शहीदों के नाम पर दीपक जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुश्ती में पचरुखिया के वसीम ने तमकुही के राहुल को, तमकुही के शोभा ने बघौचघाट के जहांगीर को, बरवां के लालबचन ने प्रेमनगर के मुकेश को, सेमरिया के केसरी ने मारवाड़ी बेलवां के ओमप्रकाश को, बेलवां के गोवर्धन ने बरवां के रवींद्र को, तमकुही के उदयभान ने डेलियहवां के सत्येन्द्र को, सिकटा के भीम ने मिश्रौली के आजाद को, बरवां के विमलेश ने चैनपट्टी के गुड्डू को, बघौचघाट के कारी साहब ने चैनपट्टी के उमेश को, बरवां के राजेश ने बघौचघाट के अकबर को तथा चैनपट्टी के किशोरी ने तमकुही के हरिश्चंद्र को पटखनी दी। प्रतियोगिता के निर्णायक उस्मान पहलवान और अमीन सिंह पहलवान रहे। संचालन दिग्विजय नाथ पांडेय ने किया। प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने आयोजक मंडल की ओर से सभी अतिथियों व कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल पहलवानों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि राम प्रताप यादव, पूर्व प्रधान डाक्टर लालजी सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बहुगुणा, विपिन तिवारी, दीपक मिश्रा, मुकेश तिवारी, कलीमुल्लाह अंसारी, मोहम्मद यासीन अंसारी, भुवनेश्वर सिंह, प्रमोद तिवारी, सर्वेश मिश्रा, भेखा प्रसाद, केश्वर मल्ल, मुनीब यादव, अनिल सिंह, राजेन्द्र सिंह, दरोगा अंसारी, रामेश्वर सिंह, महेश सिंह, अरविंद ओझा, शैलेष, संजय तथा विकास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed