फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 injured one died by current

Kushinagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आए तीन दोस्त, एक की मौत

Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
2 injured one died by current
हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मृतक अनी कनौजिया की फाइल फोटो।संवाद
जामुन तोड़ने के दौरान हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में दो भर्ती
विज्ञापन

घर में मची चीख-पुकार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेसी
पडरौना। हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो किशोेर झुलस गए। दोनों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जामुन तोड़ने के दौरान बृहस्पतिवार को यह हादसा हुआ। युवक की मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंसूरगंज गांव निवासी 18 वर्षीय अन्नी कन्नौजिया, 16 वर्षीय आकाश और 17 वर्षीय बिट्टू मौर्या दिन में करीब 1:30 बजे गांव में खलिहान के पास पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहे थे। अन्नी जिस टहनी पर था, वह टूटकर वहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन में टकरा गई। पेड़ में करंट उतरने से तीनों युवक पेड़ से नीचे गिर गए। मौके पर ही अन्नी की मौत हो गई, जबकि गांव वाले बिट्टू और आकाश को लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज चले गए। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस शव लेकर कप्तानंगज पीएचसी पर पहुंची। डॉक्टर से बात करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद घरवालों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज के थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।

पांच लाख मिलेगा पारिवारिक लाभ
एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने बताया कि अन्नी की मौत करंट लगने से हुई है। बिजली निगम के अफसरों ने फार्म 44 ए भरा है। परिजनों को पांच लाख का पारिवारिक लाभ मिलेगा। जेई अजीत कुमार ने घर वालों को दाह संस्कार लिए दस हजार रुपये अहेतुक सहायता दी।

तीनों दोस्त थे, अक्सर एक साथ ही रहते थे। दोपहर में जामुन खाने जाते थे, लेकिन अन्नी को क्या पता था कि काल का क्रूर पंजा उसका इंतजार कर रहा है। तीनों एक साथ पेड़ पर चढ़े और अलग-अलग टहनियों पर जामुन तोड़ रहे थे। अचानक अन्नी जिस टहनी पर था, वह टूटा और हाईटेंशन तार से टकरा गया।


तीन बेटों में माझिल था अन्नी
बबलू कन्नौजिया के तीन बेटे आर्यन 22 वर्ष, 18 वर्षीय अन्नी और छोटा बेटा 12 वर्षीय एस कन्नौजिया है। बेटे की मौत के बाद मां छाया देवी बदहवास हो गई। बेटे का नाम लेकर रोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed