{"_id":"5d769a428ebc3e015105b008","slug":"2-headmasters-suspended-kushinagar-news-gkp320957065","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने विशुनपुरा क्षेत्र के माघी मठिया और नोनिया टोला प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने विशुनपुरा क्षेत्र के माघी मठिया और नोनिया टोला प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन
एमडीएम न बनवाने पर दो प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
बीएसए ने मध्याह्न भोजन न बनवाने पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बीएसए ने सोमवार को विशुनपुरा क्षेत्र के छह परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इनमें माघी मठिया और नोनिया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम न बनने पर दोनों विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया है। उन्हें इसी विद्यालय से संबद्ध करते हुए बीईओ को जांच सौंपी है, जबकि अन्य विद्यालयों में स्थिति संतोषजनक मिली।
बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को वह प्राथमिक विद्यालय माघी मठिया का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के अभिलेखों और एमडीएम की जांच की तो पता चला कि प्रभारी प्रधानाध्यापक नशीम अहमद ने आठ और नौ सितंबर को विद्यालय में मध्याह्न भोजन ही नहीं बनवाया है। न ही मध्याह्न भोजन न बनवाए जाने का कोई कारण बताया है। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक के इस कृत्य को शासन एवं विभाग की तरफ से जारी आदेशों का प्रथमदृष्टया उल्लंघन मानते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापक को इसी विद्यालय से संबद्ध करते हुए कसया के बीईओ को जांच अधिकारी नामित कर दिया है।
इसी तरह विशुनपुरा क्षेत्र के ही नोनिया टोला के प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में 19 अगस्त से सात जुलाई तक मध्याह्न भोजन न बनवाने की बात सामने आई। न ही मध्याह्न भोजन न बनवाए जाने का कोई कारण स्पष्ट किया गया था, लिहाजा यहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गौतम को भी बीएसए ने निलंबित कर दिया। यहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ भी कसया के बीईओ को ही जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
बीएसए ने बीईओ को निर्देश दिया है कि निलंबित दोनों प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आरोप पत्र निर्गत करते हुए स्थलीय निरीक्षण करें तथा दोनों विद्यालय एवं एमडीएम के अभिलेखों का परीक्षण और तथ्यात्मक जांच कर एक सप्ताह के अंदर आख्या अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपलब्ध कराएं। बीएसए ने बताया कि सोमवार को उन्होंने विशुनपुरा क्षेत्र के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय माघी कोठिलवा, प्राथमिक विद्यालय पर्वत छपरा, बसडीला, बालिका प्राथमिक विद्यालय दांदोपुर का भी निरीक्षण किया, लेकिन वहां स्थिति संतोषजनक मिली।