फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2.37 lakh children given pulse polio drop

पहले दिन 2.37 लाख बच्चों को पिलाई गई खुराक

Sun, 20 Mar 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
2.37 lakh children given pulse polio drop
पहले दिन 2.37 लाख बच्चों को पिलाई गई खुराक
विज्ञापन

कुशीनगर। पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए रविवार को पल्सपोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में छह लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष शाम तक दो लाख सैंतीस हजार अठहत्तर बच्चों को खुराक पिलाई गई। जगह-जगह अफसरों ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की।
अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन ने देवतहां सीएचसी में पांच साल के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। डीएम एस. राजलिंगम और सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने साखोपार के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। इसके बाद पूरे दिन पोलियोरोधी खुराक पिलाने का क्रम चलता रहा। नियमित टीकाकरण के प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कुल छह लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से पहले दिन दो लाख सैंतीस हजार अठहत्तर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। लक्ष्य का 39 प्रतिशत कवर हो गया है। बाकी लक्ष्य अन्य पांच दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कुल 1605 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एसीएमओ डॉ. एएन ठाकुर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एलबी यादव, आशुतोष मिश्र, नीलमणि यादव, राहुल श्रीवास्तव, राजकुमार चौधरी, कामिनी विश्वकर्मा, अंजू, लाल साहब सिंह, सत्यप्रकाश रावत, तेज प्रताप सिंह, विजयकृष्ण द्विवेदी, उदयभान कुशवाहा, बबलू जायसवाल, डॉ. विनय शाही सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक ने पोलियोरोधी खुराक पिलाकर की अभियान की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। रविवार को कसया सीएचसी में भी पल्सपोलियो अभियान की शुरुआत की गई। सीएचसी की अधीक्षक डॉ. नीलकमल ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार गुप्ता सहित डॉ. आरिफ, डॉ. मकसूदन शर्मा, राकेश मणि, वीरेंद्र शर्मा, विनोद, संतोष गोंड, विमलेश दुबे, राजन द्विवेदी, मोबीना खातून, कैलाशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed