फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शराब तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया

शराब तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया

Thu, 06 Dec 2018 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Thu, 06 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
शराब तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया
हाटा कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
हाटा (कुशीनगर)। दो लग्जरी कारों के नंबर बदलकर 350 बोतल शराब ले जाने के दौरान चार आरोपियों को हाटा पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया। घेरेबंदी के दौरान तस्करों ने कार से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने बचाव कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि शराब की खेप लेकर तस्करों के लग्जरी कार से बिहार जाने की सूचना मिली थी। जिससे कोतवाल गजेंद्र राय ने अपने सहयोगियों की मदद से बाघनाथ चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान उक्त गाड़ियां आते दिखाई दीं। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने किसी तरह जान बचाई और पीछा कर हाटा ओवरब्रिज के पास घेरेबंदी कर दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों गाड़ियों में रखी 350 बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के झज्जर थाना बादली निवासी सागर वाल्यान, सोनीपत जिला के थाना मुरथल कुरान गांव निवासी नीरज अंदिल, झज्जर जिला के थाना बहादुरगढ़ गांव निवासी धर्मेंद्र और गांव गुयाना निवासी यासीन शामिल हैं। दोनों लग्जरी गाड़ियों का नंबर फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed