फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दीपावली पर विक्टोरियन लैंप से जगमगाएगा कुशीनगर

दीपावली पर विक्टोरियन लैंप से जगमगाएगा कुशीनगर

Mon, 15 Oct 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 15 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर विक्टोरियन लैंप से जगमगाएगा कुशीनगर
कुशीनगर में रामाभार स्तूप मार्ग पर लगा विक्टोरियन लैंप। - फोटो : अमर उजाला
कसया। पर्यटन नगरी कुशीनगर दीवाली पर विक्टोरियन लैंप की रोशनी से जगमगाने लगेगी। कसाडा की तरफ से एक करोड़ पांच लाख रुपये खर्च कर इन लैंप को लगवाने का कार्य चल रहा है। इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 अक्टूबर 2017 को मैत्रेय स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया था।
विज्ञापन

कुशीनगर के पर्यटन विकास के लिए पर्यटन और कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की ओर से अलग-अलग निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें कसाड़ा की ओर से कुशीनगर बुद्ध मार्ग पर मुख्य गेट से रामाभार स्तूप तक खूबसूरत विक्टोरियन लैंप लगवाया जा रहा है। इनकी कुल संख्या 168 की है। जिसके लिए काम तेजी के साथ चल रहा है। लैंप लगाने का काम रामाभार स्तूप की तरफ से शुरू किया गया है। इस लैंप को धरातल से तीन मीटर की ऊंचाई पर लगवाया जा रहा है। इसमें बड़े एलईडी बल्ब लग रहे हैं। यह देखने में काफी आकर्षक है। अभी शेष 50 लगाए जाने बाकी हैं। जेई महेश गौतम का कहना है कि दीवाली तक कुशीनगर में कसाडा की ओर से लगवाए जा रहे विक्टोरियन लैंप का काम पूरा कराए जाने की उम्मीद है। लगातार चल रहे कार्य की मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन


यात्री शेड और वाटर एटीएम अभी बाकी
कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल होने के नाते यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों और सैलानियों की तादाद को देखते हुए कसाडा की ओर से अभी यात्री शेड और वाटर एटीएम लगवाए जाने की भी प्रक्रिया चल रही है। इसकी संस्तुति के लिए बोर्ड की बैठक में शामिल किया गया था, लेकिन कोरम के अभाव में कोई विचार नहीं हो पाया। इसके चलते अभी यह कार्य शुरू नहीं हो सका है। जबकि यह भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से किए गए शिलान्यास में शामिल था। अगर यह दोनों सुविधाएं कुशीनगर में मुहैया करा दी जाती हैं, तो यहां आने वाले पर्यटकों को पेयजल और बैठने में हो रही असुविधा से जरूर निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed