फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गांव में दिखाई देती है समृद्धि

गांव में दिखाई देती है समृद्धि

Sun, 26 Aug 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
गांव में दिखाई देती है समृद्धि
सब्जी की खेती ने बदल दी किसानों की तस्वीर
विज्ञापन

पारसनाथ पांडेय
तमकुहीराज। सब्जी की खेती ने क्षेत्र के एक गांव की तस्वीर ही बदल दी है। इस गांव में निवास करने वाले किसानों की अब झोपड़ी की जगह टाइल्स लगे खूबसूरत भवन हैं। इन किसानों से अगल बगल के गांवों के किसान भी सीख लेकर सब्जी की खेती करने लगे हैं।
तमकुही क्षेत्र के धुरियाकोट के नौका टोला के लोगों की लगन, मेहनत और कुछ बेहतर कर गुजरने के जज्बे ने आसपास के गांवों के लिए आदर्श बना दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं मजदूरी करके अपनी आजीविका चलाने वाले इस गांव में अब हर तरफ संपन्नता दिखाई देती है। लोगों के घर झोपड़ी से आलिशान मकान में बदल गए हैं। टाइल्स लगे घर अनायास ही आने जाने वाले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। धुरियाकोट का नौका टोला नुनिया, कुशवाहा एवं कुर्मीजाति बहुल्य है। दो दशक पूर्व तक इस गांव के अधिकांश लोग भूमिहीन होने के चलते मजदूूरी करके गुजारा करते थे। इस गांव के रामाज्ञा चौहान एवं भिखु चौहान ने बटाई की जमीन लेकर वर्षों पूर्व सब्जी की खेती शुरू की थी। मेहनतकश इन लोगों की यह पहल रंग लाई। सब्जी की खेती से आय बढ़ने लगी। धीरे धीरे रुपये एकत्र होने के बाद पहले रेहन की जमीन ली और बाद में बैनामा भी ले लिया। अब शायद ही इस गांव का कोई परिवार ऐसा होगा, जो भूमिहीन हो। झोपड़ी की जगह टाइल्स लगे सुंदर मकान इनकी समृद्घि की दास्तां बताते हैं। इस गांव के कई युवक प्रतिदिन भारी वाहन से अपनी एवं अन्य लोगों की सब्जियां वाराणसी, गोरखपुर आदि बड़े शहरों में भेजकर अच्छी आमदनी अर्जित करते हैं।
विज्ञापन

गांव के मोतीलाल चौहान बताते हैं कि सब्जी की खेती ने उनकी तकदीर बदल दी है। यहां पर नई तकनीक से खेती की जाती है। मोतीलाल चौहान का कहना है कि खेती के साथ तमकुहीराज बाजार में सब्जी की दुकान भी लगाते हैं। सुभाष चौहान ने बताया कि अब तो पूरे क्षेत्र में सब्जी की खेती होने लगी है। आसनारायण चौहान ने बताया कि हम एक फसल चक्र में चार फसलें काट लेते हैं। इसमें जैविक खाद का भरपूर उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र सब्जी की खेती का हब बन चुका है। यहां से पूरे वर्ष करैला, नेनुआ, तिरोई, भिंडी, केला, मिर्च, लौकी, आलू , प्याज, गोभी, टमाटर, धनिया, बैगन, परवल आदि की खेप ट्रकों में भरकर बड़े शहरों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed