फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   इस चीनी मिल पर 51.31 करोड़ रुपये की सात आरसी लगी है 18-30-55

इस चीनी मिल पर 51.31 करोड़ रुपये की सात आरसी लगी है 18-30-55

Sun, 26 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
इस चीनी मिल पर 51.31 करोड़ रुपये की सात आरसी लगी है 18-30-55
पडरौना चीनी मिल पर लगी आरसी की रिकवरी की तैयारी
विज्ञापन

आरसी के बारे में संबंधित विभागों से मांगी जाने लगी है आख्या
फोटो है।
राकेश कुमार गौंड़
पडरौना। नीलामी को लेकर सात महीने पहले सुर्खियों में रह चुकी पडरौना चीनी मिल को लेकर तहसील प्रशासन फिर सक्रिय दिखने लगा है। इस मिल पर आरसी के 51.31 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए संबंधित विभागों से आख्या एकत्र की जा रही है, ताकि नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।
करीब सात वर्षों से बंद पडरौना चीनी मिल की नीलामी की दिशा में तहसील प्रशासन ने फिर कदम बढ़ाया है। जेएचवी डिस्टीलरीज एंड सुगर मिल्स लिमिटेड पडरौना पर गन्ना मूल्य तीन करोड़ 18 लाख 11 हजार और अध्याशी जेएचवी सुगर मिल्स लिमिटेड एंड ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन लिमिटेड पडरौना (पूर्व नाम कानपुर सुगर वर्क्स लिमिटेड इकाई पडरौना) पर गन्ना मूल्य का बयालिस करोड़, 97 लाख 21 हजार रुपये का आरसी है। इसी तरह मेसर्स जेएचवी डिस्टीलरीज एंड सुगर वर्क्स लिमिटेड 13 लाजपतनगर मलदहिया वाराणसी (मेसर्स जवाहर लाल जायसवाल फैक्ट्री स्थल दरबार रोड, पडरौना) पर व्यापार कर की तीन आरसी क्रमश: पैसठ लाख पांच हजार छह सौ उन्तालिस रुपये, बहत्तर लाख चालीस हजार पांच सौ छब्बीस रुपये और एक करोड़ पंद्रह लाख तिरसठ हजार उन्चास रुपये है। इसके अलावा जेएचवी डिस्टीलरीज एंड सुगर मिल्स लिमिटेड पडरौना पर उप श्रमायुक्त के यहां की मजदूरी का तिरानबे लाख इक्यानबे हजार दो सौ तीन रुपये और भविष्य निधि की एक करोड़ आठ लाख चौंतीस हजार रुपये की आरसी हुई है। पडरौना चीनी मिल पर कुल इक्यापन करोड़ इकतीस लाख छब्बीस हजार चार सौ सत्रह रुपये की आरसी हुई है, जिसकी वसूली चीनी मिल की नीलामी के जरिए की जानी है। इसके लिए एसडीएम सदर की तरफ से गन्ना विभाग सहित व्यापार कर, उप श्रमायुक्त सहित अन्य संबंधित विभागों को पत्र भेजकर आख्या मंगाई जाने लगी है।
विज्ञापन


इनसेट-
पडरौना चीनी मिल पर जारी हुई आरसी की इस रकम की वसूली के लिए डीसीओ सहित अन्य संबंधित विभागों को पत्र भेजा जा रहा है। उनकी आख्या मिलने के बाद नियमानुसार चीनी मिल के नीलामी की कार्रवाई पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय नारायण सिंह, एसडीएम सदर।

इनसेट-
गलत कंपनी के हाथों शुरू कर दी गई थी नीलामी प्रक्रिया
जनवरी में 25वीं बार की नीलामी में लखनऊ की शोभित शुगर एंड पावर डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड ने चीनी मिल की कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत 61.31 करोड़ से भी अधिक 61.50 करोड़ रुपये बोली लगाकर सबको चौंका दिया था, लेकिन मिल की भूमिका ही संदेह के घेरे में आने के बाद उस समय हाईकोर्ट ने मिल की नीलामी रोक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed