फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल पर बैंक कर्मी

यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल पर बैंक कर्मी

Thu, 31 May 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल पर बैंक कर्मी
बैंक कर्मियों के हड़ताल से दो अरब का व्यापार ठप
विज्ञापन

- शहर में लगे 40 एटीएम हो गए खाली, लोग परेशान
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी तीन सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को रुपये के लेन-देन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। जिले में करीब दो अरब रुपये का व्यापार भी प्रभावित हुआ। बाजारों में खरीदारी करने आये लोगों को भी निराश होकर लौटना पड़ा। शहर में लगे तकरीबन 40 एटीएम में से सिर्फ एक एटीएम ही दोपहर तक चला। कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगी पीओएस मशीन से ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली।
बैंक कर्मचारी वेतन पुनरीक्षण, वेतन में पर्याप्त वृद्घि एवं अन्य सेवा शर्तों में सुधार, स्केल सात तक के सभी अधिकारियों को वेतन पुनरीक्षण समझौता में शामिल करने आदि की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल का सीधा असर व्यापारियों और ग्राहकों पर पड़ा। रुपये की लेन-देन और व्यापार पूरी तरह से प्रभावित रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों को भी निराश होकर घर लौटना पड़ा। मंसाछापर के रवि, पडरौना के छोटे शर्मा, नवनीत तिवारी, चौराखास के नीरज मिश्र, गनेशी पट्टी के आलोक विश्वकर्मा, रोआरी के अमित गोड़ का कहना था कि बैंक में हड़ताल होने की जानकारी नहीं थी। वह बाजार में खरीददारी करने आये थ, लेकिन रुपये न मिलने के कारण उनकी खरीददारी नहीं हो सकी। वहीं रामधाम के रितेश, गोविंद, पडरौना के विनय, सरया के रवि चौहान का कहना था कि अगर एटीएम रुपये देते, तो दिक्कत नहीं होती। कहने के लिए शहर में एटीएम लगाया गया, रुपये एकाध ही एटीएम देते है।
विज्ञापन

00000000
शाम के बाद खाली हो गए एटीएम:
शहर में यूं तो कहने के लिए 40 एटीएम लगे हैं, लेकिन इनमें से कुछ प्रमुख बैंकों के एटीएम से ही रुपये मिलता है। बुधवार को बैंकों की हड़ताल थी और 39 एटीएम भी खाली थे। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से ग्राहकों को थोड़ी बहुत राहत मिली, लेकिन जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो यहां भी लंबी कतार लग गई और दोपहर बाद यह भी एटीएम खाली हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर बोले
जिले के अग्रणी बैंक के प्रबंधक एचएल कुशवाहा का कहना है कि सभी बैंकों का मिलाकर करीब दो अरब रुपये का कारोबार प्रभावित होगा। इसमें नकदी लेन-देन के अलावा कैश ट्रांजक्शन और चेक क्लीयरेंस भी शामिल है। हड़ताल के चलते एटीएम में भी नकदी डालने का कार्य प्रभावित है।
00000
गंगेश्वर त्रिपाठी।
बैंक बंद होने पर लोगों की प्रतिक्रिया...
दिलीप कुमार का कहना है कि बैंकों के दो दिवसीय हड़ताल के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में लगाए गए एटीएम भी खाली है। जिसके चलते लेन-देन की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित है।
0000000
रमेश वर्मा का कहना है कि रुपये नहीं होने की वजह से कई कार्य प्रभावित हो गए। कुछ सामान खरीदना था, जिसके लिए रुपयों की सख्त जरूरत थी। बैंक में हड़ताल की जानकारी के बाद एटीएम पर पहुंचे लेकिन वहां लंबी कतार थी।
00000000
व्यापारी शिवकुमार श्रीवास्तव का कहना है कि हड़ताल से व्यापार पर असर पड़ा है। ग्राहक के पास रुपये नहीं होंगे, तो वह सामान की खरीददारी नहीं कर पाएगा। बैंकों की स्थिति सुधारने के लिए प्रयास करना चाहिए।

00000000
व्यापारी शशि जायसवाल का कहना है कि शहर के प्रमुख बैंकों के एटीएम भी त्योहार या किसी अन्य ऐसे अवसर पर धोखा दे जाते हैं। कई का सर्वर डाउन रहता है, तो किसी में रुपये भी नहीं होते। बैंकों अधिकारियों को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।
000000000
गंगेश्वर त्रिपाठी।

दो दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed