फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आवंटित बजट के सापेक्ष कार्य कराने का निर्देश दिया

आवंटित बजट के सापेक्ष कार्य कराने का निर्देश दिया

Thu, 07 Dec 2017 05:21 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
आवंटित बजट के सापेक्ष कार्य कराने का निर्देश दिया
पडरौना। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 61 बिंदुओं पर हुई प्रगति की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को आगाह किया कि उपलब्ध धनराशि के अनुरूप प्रस्तावित कार्य हर हाल में समय से पूरा कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को अधूरे कार्यों को जल्द पूूरा कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत हुए कार्यों में जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। उन्होंने कनेक्शन का सत्यापन कराने की भी हिदायत दी। बैठक में सीडीओ को बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में कार्य के लिए धन का आवंटन नहीं हुआ है। इस पर सीडीओ ने आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। बैठक में सीडीओ ने छात्रवृत्ति, पेंशन, स्वास्थ्य, विद्युत, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की तरफ से कराए गए कार्यों में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मोहम्मद नासेह, राकेश सिंह, सुनहरी लाल, डॉ. लालता प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed