फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   श्रद्धालुओं से भरी टेंपो और कार में टक्कर, सात घायल

श्रद्धालुओं से भरी टेंपो और कार में टक्कर, सात घायल

Sun, 30 Jul 2017 06:10 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी टेंपो और कार में टक्कर, सात घायल
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के शेखपुरवा गांव के सामने इटहिया देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो की सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार से टक्कर हो गई। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में सात श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी राधेश्याम (40), उमेला देवी (40 ) पत्नी ठगई, ठगई (50), उमेश (30) पुत्र ठगई, चैतू (35) पुत्र वंशराज, जनार्दन (40) पुत्र किशोर और सीताराम (80) पुत्र वालीकरन रविवार को दोपहर में अपने घर से इटहिया मंदिर में दर्शन करने के लिए टेंपो से जा रहे थे। उसमें महराजगंज जिले के मतिहरवा निवासी मोतीलाल (30) पुत्र मुंशी बैठे थे। टेंपो कप्तानगंज थाने के शेखपुरवा गांव के सामने मोड़ पर पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार से भीषण टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की इस टक्कर में टेंपो पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार सभी लोग घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर अगल - बगल के लोग पहुंचे और घायलों को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनमें से पांच लोगों को छुट्टी दे दी, लेकिन मोतीलाल पुत्र मुंशी व उमेला देवी पत्नी ठगई की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक भाग निकला। एसओ कप्तानगंज आर के यादव का कहना था कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। मौके पर भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed