फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   19 year old girl dies due to electric shock

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती की मौत

Wed, 08 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
19 year old girl dies due to electric shock
कसया। रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार गांव में मंगलवार को पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर गांव में शोक की लहर फैल गई। परवरपार गांव निवासी अजय गोंड़ की 19 वर्षीय पुत्री रागनी मंगलवार को घर में पंखे का प्लग लगा रही थी। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गई और तेज झटके के साथ जमीन पर गिर पड़ी। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने तत्काल बिजली का संपर्क बंद कर उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतका के पिता अजय गोंड़ पंजाब के जालंधर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बेटी की असमय मौत से माता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed