{"_id":"5b1034e74f1c1b896e8b5a57","slug":"181527788775-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्राइवेट गोदामों में मिला करीब 1500 बोरी खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्राइवेट गोदामों में मिला करीब 1500 बोरी खाद्यान्न
Updated Thu, 31 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर)। वृहस्पतिवार की शाम को कप्तानगंज एसडीएम ने पकड़ी चौराहा और बोदरवार बाजार स्थित दो निजी गोदामों पर छापेमारी की। इन गोदामों में करीब 1500 बोरी खाद्यान्न मिलने की बात सामने आई है। सरकारी खाद्यान्न होने के अंदेशा में दोनों गोदाम सील कर दिए गए हैं। इसके अलावा बोदरवार बाजार के ही एक गेहूं क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़ी चौराहा के श्रीगणेशजी महाराज मिनी राइस मिल की गोदाम में सरकारी खाद्यान्न रखने की जानकारी मिली थी। यहां पहुंचे एसडीएम ने पाया कि गोदाम में एक हजार बोरी गेहूं व चावल सरकारी बोरी में रखा हुआ था। स्टॉक के विषय में सही जानकारी नहीं मिलने पर गोदाम सील करते हुए अहिरौली बाजार पुलिस को सुपुर्दगी दी गई। इसके अलावा बोदरवार बाजार के शिव शक्ति ट्रेडर्स से 491 बोरी गेहूं सरकारी बोरे में पाया गया, लेकिन इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिलने के कारण गोदाम को सील कर दिया गया है। इसके अलावा बोदरवार बाजार में संचालित राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के गेहूं क्रय केंद्र की भी जांच की गई। यहां पांच बोरियों का तौल कराया गया। जिसमें वजन कम पाए जाने पर केंद्र प्रभारी अजय कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।