{"_id":"5a89c2894f1c1b92268baeb9","slug":"181518977673-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए मोहताज हैं कसाडा चौक के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए मोहताज हैं कसाडा चौक के लोग
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
bulb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। एनएच-28 बी पर स्थित कसाडा चौक पर अभी तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है। इसके चलते यहां के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है। कसया कस्बे के निकट स्थित इस चौक पर विद्युतीकरण न होने के बावजूद भी इसकी फिक्र जनप्रतिनिधियों और अफसरों को नहीं है।
रोशनी नहीं पहुंचने से यहां के लोग और दुकानदार शाम होते ही जेनरेटर, लालटेन, मोमबत्ती या सौर ऊर्जा चालित उपकरणों पर निर्भर रहने के लिए विवश हैं। लोगों को अपना मोबाइल तक चार्ज करने के लिए परेशान होना पड़ता है। बिजली विभाग की कई योजनाओं और अभियानूके बाद भी कसाडा चौक के आस-पास रहने वाले लोगों के घरों में बिजली नहीं पहुंच पाई है।
चौराहे का विद्युतीकरण कराकर यहां रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन से संतृप्त करना विद्युत विभाग के साथ ही यहां के अफसरों के लिए एक बड़ी चुनौती है। विद्युत विभाग के एसडीओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की तरफ से कसाडा चौक का विद्युतीकरण कराए जाने की अभी कोई योजना नहीं है, लेकिन चौक के विद्युतीकरण में आने वाले खर्च की अनुमानित लागत का विवरण तहसील प्रशासन को भेज दिया गया है। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर मणि भूषण तिवारी का कहना है कि कसाडा चौक के विद्युतीकरण के लिए जल्द ही टेंडर कराया जाएगा। उसके बाद विद्युतीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा। कुशीनगर विशेष विकास प्राधिकरण (कसाडा) के वरिष्ठ लिपिक आशीष द्विवेदी ने बताया कि चौक के विद्युतीकरण के लिए नगर पालिका परिषद कुशीनगर को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।