फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बुद्घा पार्क में आयोजित हुआ ऋण मोचन कार्यक्रम

बुद्घा पार्क में आयोजित हुआ ऋण मोचन कार्यक्रम

Wed, 20 Sep 2017 06:23 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
बुद्घा पार्क में आयोजित हुआ ऋण मोचन कार्यक्रम
कुशीनगर। जिला मुख्यालय रविंद्र नगर धूस के बुद्धा पार्क में बुधवार को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 10 किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रथम चरण में पांच हजार किसानों को यह प्रमाण पत्र दिया जाना है। जिले के प्रभारी मंत्री ने लोगों को स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाया। प्रभारी मंत्री ने प्रदेश में विकास की तस्वीर बदलने के लिए कुछ और वक्त देने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे से इस कार्यक्रम की शुरूआत हुई। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना समेत स्वच्छता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चुनिंदा 10 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र देने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले जो भी वादे किए थे, उन्हें सरकार बनने के बाद पूरा किया जा रहा है। ऋण मोचन कार्यक्रम भी संकल्प पत्र का हिस्सा है। परंतु सरकार की उपलब्धियों की समीक्षा के लिहाज से छह माह का वक्त बहुत कम है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर जनपद के विकास के लिए पांच महीने में 840 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें पर्यटन के लिए 25 करोड़ रुपये, नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़, ग्राम पंचायतों को 20 करोड़, पाइप पेयजल के लिए पांच करोड़, बिजली आपूर्ति को बेहतर करने के लिए 40 करोड़, सड़कों के लिए 200 करोड़, मनरेगा में 10 करोड़ और प्रधानमंत्री आवास योजना में 52 करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रभारी मंत्री ने अंत में लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय तथा संचालन कवि अनूप मिश्र ने किया। कार्यक्रम को कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध, पूर्व विधायक विजय कुमार दूबे आदि ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में किसान सुग्रीव प्रसाद उपाध्याय, नरेंद्र तिवारी, देवेंद्र तिवारी, किशुनदेव, ब्रह्मा, रामाशंकर, नंदलाल, छट्ठू आदि को ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हियुवा के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, फूलबदन कुशवाहा, अवधेश प्रताप सिंह, आरके मौर्य, डीएम आंद्रा वामसी, एसपी यमुना प्रसाद, एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, बृजेश मिश्र, भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, बंका सिंह पटेल, हिमांशु शेखरन गोपाल, सूर्य प्रकाश शुक्ल चिंटू, आलोक चौबे, प्रेम प्रकाश सिंह, केशवनाथ उपाध्याय, आशुतोष दूबे समेत भाजपा कार्यकर्ता और जिला प्रशासन के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed