{"_id":"597b7ddd4f1c1baf468b4780","slug":"181501265373-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर करने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर करने के दौरान हुआ हादसा
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अमडरिया के काशी चौराहे पर शुक्रवार की सुबह इंडिया मार्का हैंडपंप को रिबोर करने के दौरान तीन मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गए। तत्काल तीनों को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से एक मजदूर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी।
इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत व रिबोर का कार्य अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे है। शुक्रवार को रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया ग्राम पंचायत की तरफ से काशी चौराहे पर स्थित हैंडपंप को रिबोर कराने के लिए मजदूर बुलाए गए थे। पडरौना कोतवाली के बलुचहां गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश, 45 वर्षीय सुरेश और 35 वर्षीय राजकुमार पाइप उंखाड़ रहे थे। इस दौरान जमीन से निकाला जा रहा एक लोहे का पाइप ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार से छू गया। उस वक्त तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसके चलते तीनों मजदूर झुलस गए। आसपास के लोगों ने तत्काल तीनों को रामकोला सीएचसी पहुंचाया। झुलसे मजदूरों का इलाज करने वाले डॉक्टर एसके विश्वकर्मा ने बताया कि सुरेश और राजकुमार की हालत प्राथमिक उपचार से ही ठीक हो गई। राजेश की स्थिति गंभीर थी, जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।