{"_id":"5943d1fd4f1c1ba3388b45d3","slug":"181497616893-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने डीएम से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने डीएम से की मुलाकात
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की खड्डा ब्लॉक इकाई से जुड़े ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को डीएम से मिलकर गांव में बनने वाले शौचालय व आवास के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए सफेद बालू दिलाने की मांग की। ग्राम प्रधानों ने डीएम को बताया कि बालू उपलब्ध नहीं होने से विकास कार्य ठप हो गए हैं।
ब्लॉक इकाई खड्डा के अध्यक्ष प्रद्युम्न तिवारी की अगुवाई में ग्राम प्रधान जयकिशुन साहनी, निसार अहमद, अशर्फी, पिंटू मोदनवाल, हीरालाल कुशवाहा, कमलेश्वर सिंह, पारसनाथ, नागेंद्र, रमाशंकर, नथुनी, भोला, मनोज, रामगोपाल गुप्ता, शिब्बन कुशवाहा आदि ने डीएम से मिले। प्रधानों ने डीएम को बताया कि खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभाओं में शौचालय व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होने वाले निर्माण के लिए सफेद बालू नहीं मिल पा रहा है। 14 वें वित्त व राज्य वित्त के अंतर्गत कराए जाने वाले इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण के कार्य भी बालू के अभाव में प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम प्रधानों की मांग थी कि सरकारी कार्य के लिए आने वाले सफेद बालू को न रोका जाए। ग्राम प्रधानों ने अपना यह मांग पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा सांसद राजेश पांडेय को भी भेजा है।