{"_id":"6a4826b66f61339e220526f5","slug":"180-unemployed-individuals-got-jobs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-163036-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 180 बेरोजगारों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 180 बेरोजगारों को मिली नौकरी
Sat, 04 Jul 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। छावनी स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले के पांचवें दिन 180 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। नियुक्ति पत्र मिलते ही उनके चेहरे खिल गए। यह रोजगार मेला चार जुलाई तक चलेगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने बताया कि आईटीआई परिसर में बीते 29 जून से चार जुलाई तक रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले के पांचवे दिन शुक्रवार को पांच प्राइवेट कंपनियों के भर्ती अधिकारी शामिल हुए। मेला में रोजगार के लिए 243 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कंपनियों के भर्ती अधिकारियों ने साक्षात्कार के आधार पर 180 अभ्यर्थियों का चयन किया। उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि रोजगार मेले में 29 जून को 54, 30 जून को 46, एक जुलाई को 42 और दो जुलाई को 43 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया था। इस तरह पांच दिनों तक चले रोजगार मेला में कुल 365 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। संवाद