फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   18 sued in the dispute of Badwa Chhapar

बड़वा छापर के विवाद में 18 पर मुकदमा

Sat, 12 Nov 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
18 sued in the dispute of Badwa Chhapar
बड़वा छापर के विवाद में 18 पर मुकदमा
विज्ञापन

पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बड़वा छापर में कार सवार पर हमला करने और विद्यार्थियों की पिटाई करने के मामले में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसमें पीड़ित पक्षों की तहरीर पर 18 लोगों पर बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। दो समुदाय के बीच मामला होने की वजह से एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा कुछ अन्य विद्यार्थियों के साथ विद्यालय जा रही थी। बड़वा छपरा टोला में मनबढ़ युवकों ने उनको रास्ते में रोककर अपशब्द कहते हुए पीट दिया। इस दौरान वहां पहुंचीं सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ भी आरोपियों ने बदसलूकी की। आसपास के लोगों के विरोध करने पर आरोपी चले गए। मामला दो समुदायों के बीच होने से तनातनी बढ़ गई। इसकी सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची।
विज्ञापन

इसके पूर्व बुधवार की रात कुछ आरोपियों ने कार सवार व बलकुड़िया निवासी राकेश उर्फ पप्पू जायसवाल पर हमला किया था। पिटाई से बचने के लिए वह गांव के रमेश यादव के घर में घुस गए थे। उनके बीच बचाव करने से आरोपी काफी नाराज थे। आरोप है कि इसी वजह से दूसरे दिन बृहस्पतिवार को आरोपियों ने विद्यार्थियों पर हमला किया। दोनों घटनाओं में पीड़ित रमेश यादव और कार सवार राकेश उर्फ पप्पू ने तहरीर दी। 18 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। एक आरोपित के घर खड़ी कार को कब्जे में लिया गया है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed