फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   179 absent in Inter Physics practical exam

Kushinagar News: इंटर भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा में 179 अनुपस्थित

Sun, 08 Feb 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
179 absent in Inter Physics practical exam
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा तीन दिनों तक विभिन्न बैचों में संपन्न कराई गई। परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित समय से पूर्व परीक्षार्थियों को विभिन्न माध्यमों से सूचना भी दी गई थी। केंद्र पर भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कुल 1202 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 179 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। वहीं 1023 परीक्षार्थियों ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी।
विज्ञापन

केंद्राध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल सभी 1023 परीक्षार्थियों के प्राप्तांक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित किए जाने पर अनुपस्थित परीक्षार्थियों को उसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्राध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि छूटे हुए परीक्षार्थियों को बोर्ड द्वारा तिथि निर्धारित किए जाने से पूर्व विद्यालय में आकर भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पास पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, अन्यथा वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed