{"_id":"664a5892b3866da46e0cc4b4","slug":"1788-patients-got-treatment-in-jan-arogya-mela-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-117067-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में 1788 मरीजों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में 1788 मरीजों को मिला उपचार
Mon, 20 May 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर के 52 नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1788 मरीजों का उपचार कर उनमें मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया। मेले में लोगों को स्वच्छता व संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई।
जन आरोग्य मेले में 702 पुरुष, 818 महिलाएं व 268 बच्चों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। कुल 1788 रोगियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य मेले में सांस के 124, पेट के 177, मधुमेह के 287, त्वचा के 190, टीबी के संभावित आठ, रक्त-अल्पता के पांच, उच्च रक्त चाप के 70 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही लोगों को संचारी रोग व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि मेले में 124 डॉक्टर व 304 पैरा मेडिकल स्टॉफ को तैनात किया गया था।