{"_id":"5c9fb0d3bdec2214130e6b0a","slug":"171553969363-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजा अपना त्याग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजा अपना त्याग पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाईचारा कमेटी के 32 सदस्यों ने दिया इस्तीफा
बसपा पर ब्राह्मण समाज को उचित सम्मान नहीं देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बसपा के ब्राह्मण समाज सामाजिक भाईचारा कमेटी के 32 सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इनमें कई पदाधिकारी भी हैं। इन सभी ने बसपा पर अपने मूल सिद्धांतों से भटकने और ब्राह्मण समाज को उचित सम्मान न दिए जाने का आरोप लगाया है।
बसपा के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर आनंद मणि त्रिपाठी, जिला संयोजक कृष्णानंद पांडेय, कुशीनगर विधानसभा संयोजक अनिल पांडेय, खड्डा विधानसभा संयोजक संजय पांडेय, हाटा विधानसभा संयोजक आदिश्वर तिवारी, रामकोला विधानसभा संयोजक गिरिजेश तिवारी, पडरौना विधानसभा संयोजक संजय मिश्र आदि ने अपने हस्ताक्षरयुक्त त्याग पत्र में बताया है कि ब्राह्मण समाज सामाजिक भाईचारा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बसपा में लगातार उपेक्षा से आजिज आकर प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। इन लोगों ने अपना त्याग पत्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। त्याग पत्र पर फणीश तिवारी, यागवेंद्र मिश्र, सुनील तिवारी, बबलू तिवारी, बंटी त्रिपाठी, राजेश पांडेय, घोष पांडेय, सुनील पांडेय सहित 32 लोगों के हस्ताक्षर हैं।
बसपा के जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी ने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। यह सभी धर्म और जाति के लोगों का सम्मान करती है। किसी वर्ग विशेष के पार्टी छोड़कर जाने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता।