फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   irk people at power cut

बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Sat, 24 Nov 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
irk people at power cut
ठप हुई बिजली सप्लाई - फोटो : अमर उजाला
कोटवा बाजार। विद्युत उपकेंद्र रामपुर कोटवा से जुड़े क्षेत्र के गांवों में बेहिसाब बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। विद्यार्थियों और घरेलू महिलाओं का कामकाज में मुश्किलें आ रही हैं। यहां तक कि मोबाइल तक चार्ज करने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन


इस उपकेंद्र से क्षेत्र के कोटवा कला, रामपुरखुर्द, नंदन छ्परा, ढोलहा, गुलहरिया, गड़हिया बसंतपुर, खजुरी, कौवासार, मठिया आलम, बिहारी छपरा, मड़ार विंदवलिया, रायपुर खोपा, फुलवरिया, रायपुर, देवतहाबाली, बलूअही, बेलवा, अटरडिहा, रामपुर बांगर, पड़री मेंहदिया आदि गांवों में बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन बीते कई दिनों से क्षेत्र के लोग बिजली कटौती से परेशान है।
विज्ञापन


अनवर अंसारी, सरवन सिंह, शेषनाथ यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, फैयाजलारी, अशोक सिंह, मोनू मिश्रा, अनिल मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा, सम्पूर्णानंद तिवारी, दिनेश सिंह, योगेंद्र तिवारी, गोरख पांडेय, विश्वनाथ यादव आदि लोगों ने बताया कि शासन की तरफ से गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का नियम है, लेकिन क्षेत्र में हो रहे बिजली कटौती के चलते बीते पांच दिनों में महज आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई। इससे अन्य कार्यों की बात कौन करे लोगों को मोबाइल चार्ज करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। एसडीओ अश्विनी चौधरी ने बताया कि राजापाकड़ से फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित थी। फाल्ट को ठीक करा लिया गया है, अब उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed