फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बीएन मिश्र

एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बीएन मिश्र

Tue, 04 Sep 2018 12:02 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 04 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बीएन मिश्र
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शहर से सटे गांव भरवलिया के रहने वाले बीएन मिश्र एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता सात से 15 सितंबर के बीच मलयेशिया के पेनांग में आयोजित होगी। मिश्र इसमें हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को जिले से रवाना होंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्र विभिन्न हैमरथ्रो प्रतियोगिताओं में अब तक 32 स्वर्ण व सात रजत तथा तीन कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि मलयेशिया में होने वाली प्रतियोगिता में भारत से विभिन्न आयु वर्ग में 156 महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उनका चयन 70 प्लस आयु वर्ग में हैमरथ्रो के लिए हुआ है। इससे पूर्व वह 2007, 2009, 2011, 2013 व 2016 में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। मिश्र की इस उपलब्धि पर भारतीय ओलंपिक महासंघ के महासचिव राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय, काबिना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष दीप नारायण अग्रवाल, डॉ. बीके सिंह, एसपी सिंह, विपुल खेतान, पवन उपाध्याय, प्रदीप चहडिया, डॉ. अरूण गौतम, डॉ. अजय शुक्ल, अजय गुप्ता, सुधीर शाही, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, सुनीता पांडेय, एमएलसी रामअवध यादव, सतीश मिश्र, ओपी गुप्ता, मारकंडेय शाही, कृष्ण मुरारी जायसवाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed