फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   तमकुही ब्लाक सभागार में पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया के सांसद की मौजूदगी में हुई बैठक

तमकुही ब्लाक सभागार में पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया के सांसद की मौजूदगी में हुई बैठक

Fri, 31 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
तमकुही ब्लाक सभागार में पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया के सांसद की मौजूदगी में हुई बैठक
बैठक में योजनाओं पर चर्चा, समस्याओं के समाधान का भरोसा
विज्ञापन

फोटो है।
गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुई तमकुही ब्लॉक की खुली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया सांसद कलराज मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत तमकुही की खुली बैठक ब्लॉक सभागार में भारी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हो गई। इसमें ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को खुली बैठक में मौजूद अधिकारियों की ओर से योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अफसरों ने गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सहयोग की अपील की। जनप्रतिनिधियों ने शौचालय बनवाने में आ रही दिक्कतों को अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समाधान की मांग की। वहीं अधिकांश ग्राम प्रधानों ने आंगनबाड़ी व आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं होने का आरोप लगाया। इसको गंभीरता से लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं का बिंदुवार समीक्षा कर समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत तमकुही की ओर से आयोजित खुली बैठक में तमकुही क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान समेत विकास विभाग, आपूर्ति विभाग व आंगनबाड़ी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। खुली बैठक में मौजूद लोगों को अधिकारियों ने क्रमवार योजनाओं की जानकारी देकर गरीबों तक योजनाओं को पहुंचाने की अपील की। शौचालय निर्माण कराने में वर्तमान समय में सामने आने वाली दिक्कतों को प्रधानों ने अधिकारियों के संज्ञान में लाया। आंगनबाड़ी विभाग की ओर से वितरित किए जाने वाले पोषाहार, नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों को सौंपे जाने, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के मिलीभगत से कोटेदारों की ओर से की जा रही खाद्यान्न की कालाबाजारी, राशन कार्ड में यूनिट कम होने से आ रही समस्याओं को लेकर तमाम आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा किया। इससे बैठक में गहमा-गहमी का माहौल रहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र ने प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से उठाए गए समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने सरकार की ओर से गांव व गरीबों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


..और जब नेताजी ने अधिकारी को बैठाया
क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक में मंचासीन एक भाजपा नेता ने एक अधिकारी को पीछे से पकड़कर वापस धक्का देकर कुर्सी पर बैठाने का मामला बैठक में चर्चा का विषय बना रहा। हुआ यूं कि क्षेत्र पंचायत सदन में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच सवाल-जवाब हो रहा था। बारी-बारी से अधिकारी व कर्मचारी अपने विभाग से संबंधित सवालों का जवाब दे रहे थे। उसी दौरान अपने विभाग से संबंधित सवाल पूछे जाने पर एक अधिकारी जैसे ही डायस पर बोलने के लिए खड़े हुए, तभी मंच पर बैठे एक भाजपा नेता ने पीछे से पकड़कर उन्हें जबरन वापस कुर्सी पर बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed