{"_id":"5b1034ea4f1c1bb0318b473e","slug":"171527788778-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामसगरा की टीम ने पगरा को हराकर कप पर कब्जा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामसगरा की टीम ने पगरा को हराकर कप पर कब्जा किया
Updated Thu, 31 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। दुदही ब्लॉक के गांव बंगरा रामबक्स राय में पांच दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार की रात में रामसगरा और पगरा की टीम के बीच खेला गया। इसमें रामसगरा की टीम ने चार विकेट से पगरा की टीम को पराजित कर कप पर कब्जा कर लिया।
फाइनल मुकाबले में पगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पगरा की टीम कुल 51 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी रामसगरा की टीम ने चार विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया। रामसगरा के खिलाड़ी नकुल को मैन आफ द मैच व मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
इसके पूर्व मुख्य अतिथि गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन सुरेंद्र राय व विशिष्ट अतिथि गुड्डू गुप्ता, नुरुल हसन ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस दौरान सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, जितेंद्र गुप्ता, प्रिंस शुक्ल, कवींद्र शुक्ल, श्याम शुक्ल, कुलदीप, पीयूष, शिवम, त्रिपुरारी, आदित्य, विशाल आदि मौजूद रहे।