फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एएनएम सेंटर पर प्रसूता की मौत का मामला

एएनएम सेंटर पर प्रसूता की मौत का मामला

Sat, 12 Aug 2017 04:51 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
एएनएम सेंटर पर प्रसूता की मौत का मामला
कुशीनगर। टेकुआटार एएनएम केंद्र में शुक्रवार को प्रसव के दौरान हुई महिला कि मौत के मामले में आरोपी एएनएम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा मृतका के पति मनोज कुमार की तहरीर पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस केंद्र पर टेकुआटार के डीह टोला निवासी मनोज की पत्नी सीमा को प्रसव वेदना होने पर भर्ती कराया गया था। प्रसव के कुछ देर बाद अत्यधिक रक्तस्राव के चलते महिला की मौत हो गई थी। नाराज लोगों ने शव रामकोला-कसया मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था। मौके पर तीन थानों की पुलिस के अलावा सीओ खड्डा विनय कुमार व एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल पहुंचे। देर शाम एसडीएम ने आरोपी एएनएम पर केस दर्ज करने एवं मृत महिला के घरवालों को प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। रामकोला एसओ अजय कुमार सिंह के अनुसार मृत महिला सीमा के पति मनोज की तहरीर पर आरोपी एएनएम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed