{"_id":"594a6d364f1c1b74028b47ba","slug":"171498049846-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर झुंगवा गांव के सामने हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर झुंगवा गांव के सामने हुआ हादसा
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। फोरलेन पर झुंगवा गांव के सामने साइकिल से घर जा रहे युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। कसया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार पुलिस के कब्जे में है।
कसया थाना क्षेत्र के गांव पकवा इनार डुमरी निवासी 30 वर्षीय बृजनाथ कुशीनगर में ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को शाम करीब चार बजे कुशीनगर से कुछ सामान लेकर घर लौटते समय झुंगवा गांव के सामने पीछे से आ रही कार की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल बृजभान को लोगों ने कसया सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार वहीं छोड़कर भाग गया।
एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कार पुलिस के कब्जे में है। मृतक के घरवालों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।