{"_id":"593ffc704f1c1b250b8b4591","slug":"171497365616-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर बैठी प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर बैठी प्रेमिका
Updated Tue, 13 Jun 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। नेबुआ नौंरगिया थाने क्षेत्र के एक गांव की युवती इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में एक युवक के दरवाजे पर धरना दे रही है। युवती का कहना है कि इस युवक से उसका प्रेम संबंध है और वह उससे शादी करना चाहती है। युवती ने सोमवार को नेबुआ नौरंगिया पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी। वहीं लड़के के घरवाले इस पर राजी नहीं हैं। बताया जा रहा है कि अगल-बगल के दो गांवों के रहने वाले युवक और युवती में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सजातीय युवक-युवती शादी करना चाहते हैं, परंतु लड़के के घर वाले राजी नहीं है। अब युवती प्रेमी के दरवाजे पर ही धरना दे रही है। गांव के कुछ लोगों ने इस मामले में सुलह कराने का प्रयास किया है, लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी जिद पर अड़े हैं।
इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया एसओ अनिल दूबे का कहना है कि युवती ने मौखिक सूचना दी थी। वह पुलिस से इस मामले में सहयोग चाहती है। प्रयास किया जा रहा है कि मामला सुलझ जाए।
विज्ञापन
इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया एसओ अनिल दूबे का कहना है कि युवती ने मौखिक सूचना दी थी। वह पुलिस से इस मामले में सहयोग चाहती है। प्रयास किया जा रहा है कि मामला सुलझ जाए।
विज्ञापन