{"_id":"5cc891f9bdec2207903d4497","slug":"161556648441-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक की मौजूदगी में हुई नामांकन पत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक की मौजूदगी में हुई नामांकन पत्रों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पर्चे खारिज, 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
प्रस्तावकों की कम संख्या के चलते खारिज किए गए नामांकनपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। प्रेक्षक और आरओ की मौजूदगी में मंगलवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। एक उम्मीदवार के पर्चे पर 10 की जगह आठ प्रस्तावकों के ही हस्ताक्षर मिले, जबकि दूसरे उम्मीदवार का प्रस्तावक बाहरी होने के चलते दोनों पर्चे खारिज कर दिए गए। इस तरह अब 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी दो मई को होनी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व आरओ डॉ. अनिल कुमार सिंह और एआरओ एसडीएम सदर रामकेश यादव ने सामान्य प्रेक्षक आईएएस राजा शेखर व आईपीएस मनीष अग्रवाल की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की। आरओ ने बताया कि कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया था। जांच में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सफी अहमद के 10 प्रस्तावकों के स्थान पर आठ के ही दस्तखत पाए गए। इस आधार पर उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। इसी तरह भारतीय लोक सेना पार्टी के उम्मीदवार विपिन कुमार यादव के नामांकन पत्र में एक प्रस्तावक कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से बाहर का था। इसे नियम विरुद्ध करार देते हुए खारिज कर दिया गया। अन्य उम्मीदवारों के पर्चे वैध मिले। उन्होंने बताया कि अब 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भी जो उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस लेना चाहते हैं, वे दो मई को नामांकन कक्ष में आरओ के समक्ष पहुंचकर अपना पर्चा वापस ले सकते हैं।
अभी ये उम्मीदवार हैं मैदान में
भाजपा से विजय कुमार दुबे, कांग्रेस से आरपीएन सिंह, सपा-बसपा गठबंधन से नथुनी प्रसाद कुशवाहा, भारतीय गोंडवाना पार्टी से डॉ. गणेश गोंड, निर्दल से गुड्डी किन्नर, अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी से ललिता, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से राजीव राजभर, भाकपा माले से अरविंद यादव, इंडियन नेशनल लीग से पीसी कुरील, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से उमेश सिंह, पीस पार्टी से हाजी उस्मान, भारतीय क्रांति पार्टी से शिवकुमार शर्मा और पूर्वांचल महापंचायत से राम प्रताप उर्फ महंत अमरनाथ समेत 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।