फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सिसवा महंथ में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का मंडलीय महासम्मेलन संपन्न

सिसवा महंथ में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का मंडलीय महासम्मेलन संपन्न

Sat, 29 Dec 2018 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सिसवा महंथ में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का मंडलीय महासम्मेलन संपन्न
हार्दिक पटेल ने पीएम-सीएम पर कसा तंज
विज्ञापन

सामंतवादी ताकतों से मुक्ति के लिए संघर्ष किया आह्वान
अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा का मंडलीय महासम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
कसया(कुशीनगर)। सिसवा महंथ में शनिवार को आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा के मंडलीय महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री और सीएम पर तंज कसा। कहा कि चार साढ़े चार वर्ष बाद भी लोगों के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा वादे के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी पूरा नहीं कर सके। यूपी के सीएम पर भी निशाना साधा। कहा कि भगवान की भक्ति में लीन होने वाला संत आज सत्ता में लीन है। उन्होंने समाज को सामंतवादी ताकतों से मुक्त कराने के लिए एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप में अपना स्थान बनाना होगा। बिरादरी के लोगों को राजनीतिक पार्टियों का गुलाम नहीं बनना है। जागरूकता लाने की जरूरत है। केवल स्वागत करने अथवा मुकुट पहनाने से बात नहीं बनेगी। हिंदू को सिर्फ कट्टरता से खतरा है। पूर्वांचल में गन्ना किसान परेशान है। समाज के उत्थान के लिए हर घर में क्षत्रपति शिवाजी, सरदार पटेल और भगत सिंह जैसे महान विभूतियों का होना जरूरी है। इससे ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। कहा कि भाजपा मुझ पर राजनीति करने का आरोप लगाती हैं। समाज के लोगों को शिक्षा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब केवल आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनना ही नहीं, बल्कि समाज के एकजुटता के लिए जागरूकता फैलाना होना चाहिए। पिछले दो दिन से यूपी में हूं।
विज्ञापन

सम्मेलन में देर से पहुंचने की वजह बताया कि प्रदेश में अभी कुछ जगहों पर विकास का अभी जन्म भी नहीं हुआ है। यहां पर असामाजिक तत्वों से लड़ने के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। इसके अलावा महासम्मेलन को पूर्व राज्यसभा सांसद देवी सिंह, पूर्व मंत्री देवनारायण सिंह उर्फ जीएम सिंह, किसान क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कटियार, पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह, पूर्व एसपी राजू बाबू रामसूरत सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किया।अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजबहादुर सिंह और संचालन मान सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व महासम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर भगवान बुद्ध, क्षत्रपति शिवाजी और सरदार पटेल के चित्र के समक्ष पुष्पअर्पित कर किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक जगदंबा सिंह, जितेंद्र पटेल, सहदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह सैंथवार, प्रदीप सिंह, लल्लन चौधरी, अंशिका सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, वीके सिंह, कल्पना सिंह रामबहाल सिंह, व्यास, आशुतोष बहुगुणा आदि मौजूद रहे।


चांदी का मुकुट पहनाकर हुआ स्वागत
कसया। सिसवा महंथ में शनिवार को आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा के मंडलीय महासम्मेलन में किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल का पूर्व मंत्री जीएम सिंह ने चांदी मुकुट पहनाकर स्वागत किया। वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह पटेल ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पटेल के स्वागत में तृप्ति,श्वेता व सहेलियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सजातीय गीतों की प्रस्तुति भी हुई।सम्मेलन की सुरक्षा में सीओ ओमपाल सिंह की अगुवाई में कई थानों की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed