{"_id":"5be86b5dbdec2253c95875eb","slug":"161541958493-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापरिनिर्वाण मंदिर में गूंजे बुद्ध के संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापरिनिर्वाण मंदिर में गूंजे बुद्ध के संदेश
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापरिनिर्वाण मंदिर में गूंजे बुद्ध के संदेश
विभिन्न देशों के भिक्षुओं ने किया त्रिपिटक का पाठ
सोमवार को होगा इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग समारोह में दूसरे दिन रविवार को भी भगवान बुद्ध के संदेश गूंजते रहे। मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले विदेशी और स्थानीय लोगों के लिए यहां चल रहा चांटिंग समारोह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह से बुद्धमय बन गया है।
चांटिंग का शुभारंभ सुबह सात बजे इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग की डायरेक्टर वांग्से डिक्से की अगुवाई में उनके साथ कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर और बांग्लादेश, थाईलैंड, कंबोडिया, वर्मा, वियतनाम सहित स्थानीय बौद्ध भिक्षुओं ने नौ कैंडल जलाकर किया।
शांति पाठ 11 बजे तक चला। फिर भोजनवकाश और उसके बाद दोपहर एक बजे से शाम तीन बजे तक यह कार्यक्रम चला। इसके बाद भिक्षुओं ने मंदिर में चांटिंग समारोह स्थल पर ही कैंडल मार्च निकालकर विश्व शांति की कामना की। चांटिंग समारोह का समापन सोमवार को होगा। इस दौरान प्रमाण पत्र वितरण का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भंते नंदरतन, भंते महेंद्र, रामनगीना, टीके राय, ओमप्रकाश कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।