{"_id":"5bb8f817867a5514ad7b1809","slug":"161538848791-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी दल ने किया दर्शनीय स्थलों का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापानी दल ने किया दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन का चार सदस्यीय दल कुशीनगर पहुंचा।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन का चार सदस्यीय दल शनिवार को कुशीनगर पहुंचा। चार सदस्यीय दल के सदस्यों ने दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर जानकारी हासिल की। इसके बाद गोरखपुर रवाना हो गया।
दल के सदस्यों ने कुशीनगर में महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप की प्राचीनता और ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी ली। महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना भी की। रामभार स्तूप के भ्रमण के दौरान टामियो ईटो, टैकुवा नैकागुवा, हैडियो सिडारा, मिडोरी ओजवा ने बताया कि भगवान बुद्ध के मार्ग पर ही चलकर विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। कुशीनगर का दौरा कर शांति व आनंद की अनुभूति हो रही है। यह स्थल उन लोगों के लिए दर्शनीय और पूजनीय है।
दल के साथ आए डेयरी प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह दल जापान सरकार के आदेश पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी पश्चिमी बिहार में डेयरी उद्योग व दुग्ध उत्पादन की संभावना तलाशने के लिए तीन दिन पूर्व गोरखपुर पहुंची थी। जहां से खजनी तहसील क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया है। शनिवार को दौरे के अंतिम दिन दल यहां से गोरखपुर पहुंचा, वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
अनिल कुमार सिंह ने बताया कि देश में जिस तरह बुलेट ट्रेन चलाने के लिए जापान सरकार की मदद ली जा रही है, उसी तर्ज पर यह एजेंसी काम करती है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। दल के लोगों को पर्यटन सूचना अधिकारी प्रान रंजन ने भ्रमण कराकर अवशेषों व मंदिर प्रतिमा के बारे में विस्तार से बताया।