{"_id":"5babca1d867a557f0e7199bf","slug":"161537985053-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला वर्ग में खड्डा की पूनम अव्वल
जिला स्टेडियम पुरुष और महिला वर्ग की दौड़, कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताएं
पडरौना। जिला स्टेडियम में बृहस्पतिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग दौड़, कबड्डी और कुश्ती स्पर्धाएं हुईं।
महिला वर्ग में खड्डा की पूनम निषाद प्रथम, फाजिलनगर की नीतू कुशवाहा द्वितीय और सेवरही की जुलेखाजहां अंसारी तृतीय स्थान हासिल की। पुरुष वर्ग में रामकोला के दौलत साहनी प्रथम, पडरौना के राजू गुप्ता द्वितीय और रामकोला के राजू सिंह पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 15 सौ मीटर की दौड़, कबड्डी और कुश्ती का भी आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि खेल में किसी की हार-जीत नहीं होती है। इसमें एक खिलाड़ी विजेता और दूसरा उप विजेता होगा। इसलिए खेल को हमेशा खेल भावना से देखना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल में अच्छा प्रदर्शन कर हम अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल हो सकते हैं, जिससे गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया जा सकता है। इसलिए ऐसी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को भाग लेना चाहिए। उन्होंने झंडारोहण और शांति के दूत कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग आठ सौ मीटर की दौड़ हुई। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी विश्वजीत बासक, जिला युवा कल्याण अधिकारी राधेश्याम पासवान, आजम अंसारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राम प्रवेश यादव, भगवान कानू, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्रा, आलम अंसारी, खेलो इंडिया सदस्य धीरेंद्र प्रताप सिंह, खेल प्रशिक्षक निरंजन सिंह, अनंत कीर्ति शिखर, संजय सिंह, शुभम वर्मा, नंदलाल मल्ल आदि मौजूद रहे।