{"_id":"5b9d499c867a557ecf60603f","slug":"161537034652-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लल्लन यादव चुने गए विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लल्लन यादव चुने गए विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
126 में से 124 सदस्यों ने किया मतदान, लल्लन यादव को 92 और अरुण कुमार को मिले 25 मत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहा बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में लल्लन यादव ने जीत दर्ज की है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता विक्रमा यादव के घर पांचवीं बार ब्लॉक प्रमुख का पद जाने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख पद पर बीजेपी नेता अमित उर्फ गोल्डी जायसवाल की पत्नी कंचन काबिज थी। 25 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए वह पद से हटा दी गईं। उपचुनाव में बीजेपी से सहयोग नहीं मिलने के कारण उन्होंने पर्चा दाखिल नहीं किया। शनिवार को हुए मतदान में 126 मतों में से 124 सदस्यों ने वोट डाला।
तीन बजे के बाद मतों की गिनती शुरू हुई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता विक्रमा यादव के भाई लल्लन यादव को 92 और अरुण कुमार को 25 मत मिले। 67 मतों से लल्लन यादव ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित घोषित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद पुलिस प्रशासन ने निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को सुरक्षा के बीच उनके घर तक छोड़ा।
विज्ञापन
ब्लॉक गेट के बाहर समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ा कर खुशी का इजहार किया। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख लल्लन यादव ने बीडीसी सदस्यों व जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रुके हुए विकास कार्यो को अफसरों के सहयोग से पूरा कराएंगे। बीडीओ अंबरीश कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख लल्लन यादव को बंधाई दी। इस दौरान सीओ नितेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, बीडीओ अंबरीश कुमार सिंह, दिनेश गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।