{"_id":"5aec94f94f1c1b63098b7f81","slug":"161525454073-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Updated Fri, 04 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जटहां बाजार (कुशीनगर)। खेसिया गांव के तिवारी टोला में बीते 28 अप्रैल की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति के मौत होने के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अन्य सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहा है। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया गांव के तिवारी टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से 14 लोग घायल हो गए थे। इस मारपीट में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण श्रीप्रसाद की मौत हो गई थी। घटना के अगले दिन मृतक की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध हत्या, हरिजन एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपी सोपराज और सुगन को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस संबंध में एसओ शाह मोहम्मद ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।