फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ऋण माफी स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

ऋण माफी स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

Thu, 12 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
ऋण माफी स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम
कप्तानगंज (कुशीनगर)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ऋण मोचन कार्यक्रम के तहत बृस्पतिवार को कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के दो हजार किसानों को ऋण माफी स्वीकृति पत्र दिया गया। कर्जमाफी का प्रमाण पत्र पाकर किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

कप्तानगंज तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों का ऋण माफ कर उन्हें दीपावली का तोहफा दिया है। वर्षों से कष्ट क्षेल रहे किसानों के दिन अब बहुरने वाले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने छ: माह के कार्यकाल में एतिहासिक काम किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों का विकास कर रही है। इसका उदाहरण सबके सामने है। यह सरकार जाति, धर्म की भावना से ऊपर उठकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और योगी के आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश की जनता का विकास हो रहा है।
एसडीएम त्रिभुवन ने कार्यक्रम में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त किय। संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया। इस कार्यक्रम में विरेंद्र सिंह निवासी पेमली, गुलाब बसहिया, गोमल बसहिया, घिसियावन बसहिया, लालजी, उदयमल, मेला, शैलेश, विनोद, रामदास, जयप्रकाश समेत 2000 किसानों में ऋण मोचन स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम को भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय, फूलबदन कुशवाहा, रामप्रताप सिंह, राधेश्याम दीक्षित, चंद्रप्रकाश चमन, संतोष सिंह, विश्वजीत गोविंद राव, मास्टर राधेश्याम सिंह, विजय खेतान, हरेराम गुप्त, बैजनाथ गुप्त ने भी संबोधित किया। इस दौरान बीडीओ कप्तानगंज गंगाराम, बीडीओ रामकोला आनंद प्रकाश, एसओ कप्तानगंज आरके यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, परमहंस, विनोद खेतान, सुषमा शर्मा, अनिल पांडेय, विशाल सिंह, रविंद्र प्रसाद, छोटेलाल अग्रहरि, अभय मद्घेशिया घनश्याम गोरखपुरी, दुर्गेश, धीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed