फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पर्यटकों की सुविधा के लिए भारत सरकार से बात करुंगा: बसंथा सेनानायके

पर्यटकों की सुविधा के लिए भारत सरकार से बात करुंगा: बसंथा सेनानायके

Sun, 24 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों की सुविधा के लिए भारत सरकार से बात करुंगा: बसंथा सेनानायके
कसया ( कुशीनगर)। श्रीलंका के विदेश राज्यमंत्री बसंथा सेनानायके रविवार को कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने अपने साथ आए श्रद्धालुओं के साथ मुख्य मंदिर पहुंचकर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा चीवर चढ़ाया और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि श्रीलंका से अधिक से अधिक पर्यटक कुशीनगर में महात्मा बुद्ध के दर्शन के लिए आ सकें। इसके लिए भारत सरकार से वार्ता कर हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीलंका और भारत की मित्रता बहुत पुरानी है। आज भी वह संबंध कायम है। दोनों देशों की मित्रता की चर्चा पूरे विश्व में रहती है। उन्होंने कहा कि मेरा भारत सरकार से अनुरोध है कि पर्यटकों के बारे में जो भी समस्या है, उन सभी बाधाओं को दूर कर पर्यटकों को प्रोत्साहित किया जाए ताकि महात्मा बुद्ध के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालु निर्विध्न होकर दर्शन के लिए आ सकें।
विज्ञापन

उन्होंने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत की वह बहुत ही सुलझी हुई विदेश मंत्री हैं। उन्होंने कई जगहों पर भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। श्रीलंका के विदेश राज्यमंत्री ने मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रामाभार स्तूप का दर्शन किया। वहां श्रीलंका के विदेश राज्यमंत्री बसंथा सेनानायके का स्वागत किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनकी अगुवाई कसया के सीओ ओमपाल सिंह ने की। इस बीच कसया थाने के एसओ गजेंद्र राय मय फोर्स मौजूद रहे। इनके अलावा कसया के एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, वीएन सिंह, लेखपाल बृजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed