फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दुदही ब्लाक के गणेशापट्टी गांव का मामला

दुदही ब्लाक के गणेशापट्टी गांव का मामला

Thu, 27 Jul 2017 04:58 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
दुदही ब्लाक के गणेशापट्टी गांव का मामला
कुशीनगर। दुदही क्षेत्र के गांव गणेशा पट्टी स्थित राशन की दुकान से वितरण में मनमानी की शिकायत की जांच में आरोप सही मिलने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ सेवरही थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम के निर्देश पर यह मुकदमा आपूर्ति निरीक्षक ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गणेशा पट्टी पुल पर लोगों ने एक शख्स को बाइक से राशन की बोरी ले जाते पकड़ा था। लोगों ने बाइक व खाद्यान्न पुलिस के हवाले कर दिया था। गांव के लोगों ने डीएम आंद्रा वामसी को पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी। डीमए के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार राय ने गांव पहुंचकर राशन वितरण की जांच की। लोगों ने कम मात्रा में राशन दिए जाने व मूल्य अधिक लेने की शिकायत की थी। पूर्ति निरीक्षक ने वितरण में गड़बड़ी की रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। डीएम ने कोटेदार पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार राय ने सेवरही थाने में कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed